अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए भारतीय एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन क्लियरेंस की प्रक्रिया में बदलाव होने जा रहा है। 1 September से बोर्डिंग पास पर इमिग्रेशन की मुहर लगाने की व्यवस्था बंद कर दी जाएगी।

# दोनों तरह के बोर्डिंग पास मान्य

यात्रियों को स्मार्टफोन में मौजूद इलेक्ट्रॉनिक बोर्डिंग पास दिखाने की अनुमति होगी। इसके साथ ही प्रिंटेड बोर्डिंग पास भी स्वीकार किया जाएगा।

इस बदलाव के बाद इमिग्रेशन क्लियरेंस के लिए बोर्डिंग पास पर अलग से मुहर लगवाने की जरूरत नहीं होगी। यह व्यवस्था भारतीय एयरपोर्ट से यात्रा करने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों पर लागू होगी।