World
सऊदी अरब के मदीना में 11 करोड़ टन अयस्क का अनुमान, रेयर अर्थ और यूरेनियम मौजूद
सऊदी अरब ने मदीना के जबल सय्यद क्षेत्र में करीब 11 करोड़ टन कच्चे अयस्क का अनुमान बताया है। ऊर्जा मंत्री प्रिंस अब्दुल अजीज बिन सलमान के मुताबिक, इसमें भारी रेयर अर्थ तत्वों के साथ यूरेनियम भी है। यह खोज देश की खनन और नागरिक परमाणु ऊर्जा योजनाओं के लिए अहम मानी जा रही है।
