Real Estate
सीमापुरी में पांच मंजिला इमारत ढही, भूकंप समझकर दौड़े लोग; चार को बचाया गया
पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी इलाके में इमारत गिरने के बाद तेज धमाके और धूल के गुबार से लोगों को भूकंप का अहसास हुआ। स्थानीय लोगों ने राहत दलों के पहुंचने से पहले 4 लोगों को मलबे से निकाला। इसके बाद पुलिस, दमकल और एनडीआरएफ ने देर रात तक बचाव अभियान चलाया।

