भारत का पहला मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम गगनयान है। इस मिशन को जनवरी 2019 में मंजूरी दी गई थी।

कार्यक्रम का उद्देश्य तीन भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को पृथ्वी से लगभग 400 किलोमीटर ऊंची कक्षा में भेजना है। वहां उन्हें तीन दिन तक रखने की योजना है।

मिशन का लक्ष्य

गगनयान के तहत यात्रियों को अंतरिक्ष यात्रा के बाद सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर वापस लाने का भी लक्ष्य है। यह भारत की अंतरिक्ष यात्रा में मानवयुक्त अभियान की दिशा में एक प्रमुख कार्यक्रम है।