Cinema
यामी गौतम को पहला नेशनल फिल्म अवॉर्ड, आदित्य धर भावुक; 'आर्टिकल 370' भी जीती
गुजरात के एकता नगर में हुए 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स समारोह में यामी गौतम को 'बेस्ट एक्ट्रेस इन ए लीडिंग रोल' का सम्मान मिला। उन्हें यह पुरस्कार 'आर्टिकल 370' में जूनी हक्सर के किरदार के लिए दिया गया। फिल्म ने बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड भी जीता।
