Aviation
नेपाल के जुफाल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान सीता एयरलाइंस के विमान का पहिया निकला, 16 सुरक्षित
नेपाल के डोल्पा जिले में जुफाल एयरपोर्ट पर उतरते समय सीता एयरलाइंस के विमान का पिछला दायां पहिया निकल गया। विमान में 13 यात्री और 3 क्रू मेंबर सवार थे। पायलट ने इंजन बंद कर विमान रोक दिया। घटना में किसी को चोट नहीं आई, लेकिन रनवे पर विमान फंसने से उड़ानें अस्थायी रूप से रोक दी गईं।
