India
तमिलनाडु में हिंदी साइनबोर्ड पर विवाद, 2 हाईवे अधिकारी सस्पेंड और इंजीनियर पर जांच
तमिलनाडु के थूथुकुडी जिले में हाईवे साइनबोर्ड पर हिंदी में जगहों के नाम लिखे जाने के बाद सरकार ने 2 अधिकारियों को निलंबित कर दिया। हाईवे विभाग के एक असिस्टेंट इंजीनियर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू हुई है। सरकार ने इसे राज्य की 2-भाषा नीति का उल्लंघन बताया है।
