India
तरनतारन में सीमा पार घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF की कार्रवाई में 2 पाकिस्तानी मारे गए
पंजाब के तरनतारन सेक्टर में राजोके गांव के पास भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश हुई। सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने चेतावनी के बाद फायरिंग की, जिसमें 2 पाकिस्तानी नागरिक मारे गए। एक अन्य व्यक्ति वापस पाकिस्तान की तरफ भाग गया।
