India
मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री के काफिले पर हमले में NIA ने 2 और आरोपियों को पकड़ा
राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने 10 जून 2024 को मणिपुर के तत्कालीन मुख्यमंत्री के काफिले पर हुए सशस्त्र हमले के मामले में 2 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों की पहचान जांगमिनलुन सिंगसोन उर्फ फ्रैंकी और थांगजोएल हाओकिप उर्फ थांगबोई के रूप में हुई है।
