Car
नेपाल-तिब्बत बाढ़ की नई वजह सामने आई: भूकंप नहीं, ग्लेशियर टूटने से आया मलबे का सैलाब
नेपाल और तिब्बत की सीमा के पास आई विनाशकारी बाढ़ को वैज्ञानिकों ने ग्लेशियर टूटने से जोड़कर देखा है। शुरुआती अनुमान में भूकंप और भूस्खलन को कारण माना गया था, लेकिन यूएसजीएस के आंकड़ों के विश्लेषण से अलग तस्वीर सामने आई। ग्लेशियर, चट्टानों और नदी में बने अस्थायी बांध ने बाढ़ को बेहद तेज और विनाशकारी बनाया।
