World
सिंधु जल संधि बहाल करने की पाकिस्तान की अपील, इशाक डार ने 25 करोड़ लोगों का दिया हवाला
पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने अमेरिका में भारत से सिंधु जल संधि बहाल करने की अपील की। उन्होंने नदी प्रणाली को देश की कृषि, खाद्य सुरक्षा, बिजली और अर्थव्यवस्था से जोड़ा। भारत का कहना है कि सीमा पार आतंकवाद पर ठोस कार्रवाई होने तक संधि सामान्य रूप से लागू नहीं होगी।
